फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Cabinet: पांच मार्च को पेश होगा पंजाब का बजट, शिक्षक तबादला नीति में संशोधन, जंगी जागीर राशि दोगुनी

Thu, 22 Feb 2024 01:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की अहम बैठक हुई। एक मार्च से पंजाब का बजट सत्र शुरू होगा। पांच मार्च को बजट पेश किया जाएगा। इसके अलावा कैबिनेट ने कई अहम फैसलों पर अपनी मुहर लगाई है।
विज्ञापन
पंजाब सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कैबिनेट की गुरुवार को सीएम भगवंत मान की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। पंजाब के छोटे उद्योगों के लिए नया विंग बनाने का फैसला लिया गया है। वहीं एक से 15 मार्च तक पंजाब का बजट सत्र चलेगा। पांच मार्च को बजट पेश किया जाएगा। सत्र की शुरूआत एक मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। चार मार्च को सीएम बजट पर संबोधन करेंगे। वहीं पंजाब के मंत्री जो पेशे से डॉक्टर हैं, वह भी किसान आंदोलन में मोर्चा संभालेंगे। 

शिक्षक तबादला नीति में संशोधन

पंजाब के अध्यापकों के लिए तबादला नीति में बदलाव किया गया है। अब नई नीति के अनुसार अगर किसी अध्यापक को कोई पारिवारिक या सेहत संबंधित दिक्कत है तो उसे उसके घर के नजदीक नियुक्त किया जा सकेगा।

जंगी जागीर राशि दोगुनी

पंजाब सरकार ने ‘पंजाब वार अवार्ड एक्ट-1948 के तहत 'जंगी जागीर' (विशेष सम्मान राशि) को मौजूदा 10 हजार रुपये वार्षिक से दोगुना करते हुए 20 हजार रुपये कर दिया है। जून 2013 के बाद 'जंगी जागीर' में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी। सरकार ने देश के शूरवीरों के माता-पिता के लिए दी जाने वाली इस राशि को बढ़ाने का निर्णय लिया है।

लेक्चरर भर्ती नियम में बदलाव

पंजाब सरकार के तमाम विभाग अब दूसरे राज्यों को अपनी कंसल्टेंसी सेवा भी दे सकेंगे। गुरुवार को कैबिनेट ने इस पर अपनी मोहर लगा दी है। वहीं प्रोफेसरों की भर्ती नियमों में संशोधन किया गया है। पंजाब में अब गेस्ट लेक्चर, पार्ट टाइम प्रोफेसर और कॉन्ट्रैक्ट या एडहॉक पर कार्यरत लेक्चररों के लिए भर्ती नियम में आयु सीमा को 37 से 45 वर्ष कर दिया गया है। कैबिनेट बैठक में सुल्तानपुर लोधी में हुए हादसे में जान गंवाने वाले होमगार्ड जसपाल सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें