फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: महाराजा यादविंदर सिंह के नाम से जाना जाएगा मुल्लापुर इंटरनेशनल स्टेडियम

Sun, 09 Aug 2020 09:37 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने मोहाली स्टेडियम में हुई एपेक्स कमेटी में लिया फैसला
  • पीसीए स्टेडियम मोहाली होगा अपग्रेड, करोड़ों रुपये का बजट हुआ पास
  • 40 क्रिकेट खिलाड़ी भी अनुबंध पर रखने का फैसला
विज्ञापन
मुल्लापुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवनिर्मित मुल्लापुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम अब महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। 1934 में भारत के लिए एकमात्र टेस्ट मैच खेलने वाले यादविंदर सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पिता थे। यह फैसला पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के एपेक्स कमेटी के सदस्य की शनिवार को मोहाली के पीसीए स्टेडियम में हुई बैठक में लिया गया। मीटिंग की अध्यक्षता पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान राजिंदर गुप्ता ने की। इसमें पीसीए के सेक्रेटरी पुनित बाली भी शामिल रहे। 

विज्ञापन


इस महत्वपूर्ण फैसले के अलावा बैठक में नए सेशन में 40 क्रिकेट खिलाड़ियों का अनुबंध किया गया। इनमें 30 पुरुष और 10 महिला क्रिकेटर शामिल हैं। साथ ही पीसीए स्टेडियम मोहाली को अपग्रेड करने का भी फैसला लिया गया। एपेक्स कमेटी ने पीसीए अपग्रेड करने के लिए 6 से 10 करोड़ रुपये के बजट को हरी झंडी दी हैं। अपग्रेड सुविधाओं में पीसीए में इंटरनेशनल लेवल की क्रिकेट अकादमी की स्थापना की जा रही है। प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम, क्लब हाउस को और बेहतर किया जा रहा है। 

चयनकर्ताओं के वेतन में भी बढ़ोतरी 
पीसीए ने चयनकर्ताओं के वेतन में भी बढ़ोतरी कर दी है। अब  सीनियर चयनकर्ताओं को अब 7 लाख रुपये और जूनियर चयनकर्ताओं को 5 लाख रुपये मिलेंगे।

मुल्लापुर स्टेडियम में क्या खास 
मुल्लापुर में भव्य क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है। भविष्य में यहां पर इंटरनेशनल मैच होंगे। साथ ही आईपीएल के मुकाबलों के लिए भी यह आदर्श आयोजन स्थल होगा।
विज्ञापन


अन्य महत्वपूर्ण फैसले

  • कोरोना काल में लगातार काम करने वाले मालियों पर स्पोर्ट्स स्टाफ को 40 हजार रुपये देने का फैसला।
  • पंजाब में जिलों की ग्रांट भी बढ़ा दी गई है।  अब बड़े जिले को 12 लाख और छोटे जिले को 8 लाख रुपये मिलेंगे। 
  • जालंधर के स्टेडियम को अपग्रेड करने के लिए पीसीए 70 लाख रुपये देगा।
  • पीसीए अब सीधे तौर पर जिला स्तर के कोचों को सीधे नियुक्त करेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें