फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में नवनिर्वाचित मेयर रविकांत शर्मा ने संभाला कार्यभार, अधिकारियों के साथ की बैठक 

Mon, 11 Jan 2021 03:23 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर रविकांत शर्मा ने अपना पदभार संभाला।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित मेयर रविकांत शर्मा ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। मेयर की कुर्सी पर बैठने के बाद उन्होंने निगम आयुक्त केके यादव सहित सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। साथ ही पूरे साल के विकास कार्यों का खाका तैयार किया। इसके अलावा निगम की समस्याओं पर भी चर्चा की।

विज्ञापन


भाजपा पार्षद रविकांत शर्मा शुक्रवार को चंडीगढ़ के नए मेयर चुने गए थे। अगले दो दिन अवकाश होने के कारण नगर निगम बंद रहा। सोमवार को उनका काम करने का पहला दिन था। इस दौरान रविकांत शर्मा ने कहा कि निगम आयुक्त के साथ पहले उन कारणों पर चर्चा हुई जिससे विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं। उसके बाद आगामी विकास कार्यों का खाका तैयार किया। 

यह वर्ष पार्षदों के लिए महत्वपूर्ण है। पांच वर्ष पूरे होने पर दिसंबर में पार्षद चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्षदों को इस साल अपने पांच वर्षों के कार्यों को बेहतर तरीके से जनता के सामने रखते हुए इस वर्ष भी अपना प्रदर्शन अच्छा रखना होगा। हालांकि इस साल भाजपा के सामने चुनौती यह भी है कि कांग्रेस के अलावा सामने शिरोमणि अकाली दल व आम आदमी पार्टी भी होगी। ऐसे में भाजपा के लिए यह साल और महत्वपूर्ण रहने वाला है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रविकांत शर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बबला को हराकर शहर के नए मेयर चुने गए थे। रविकांत शर्मा को कुल 17 वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबला को पांच वोट मिले।

सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव का कांग्रेस ने बहिष्कार कर दिया। भाजपा के महेश इंदर सिंह सिद्धू 19 वोट पाकर सीनियर डिप्टी मेयर जबकि भाजपा की ही फर्मिला देवी 19 वोटों के साथ डिप्टी मेयर चुनी गईं। चुनाव में जीत के बाद पार्टी पदाधिकारियों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें