फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शहर की बदहाल सड़कों पर चढ़ेगी नई परत, रीकार्पेटिंग शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की खराब सड़कों को दुरुस्त करने के लिए यूटी इंजीनियरिंग विभाग ने शुक्रवार से प्रमुख मार्गों की रीकार्पेटिंग शुरू कर दी। पहले चरण में सेक्टर-24, दक्षिण मार्ग, पूर्व मार्ग और सारंगपुर रोड को शामिल किया गया है। लंबे समय से इस्तेमाल और मौसम की मार के कारण इन मार्गों की ऊपरी सतह कई जगह खराब हो गई थी। अब सड़क की खराब परत हटाकर जरूरत के अनुसार नई परत बिछाने का काम किया जा रहा है।
विभाग के अनुसार सड़कों की मौजूदा स्थिति, यातायात की आवाजाही और मार्ग की जरूरत को देखते हुए रीकार्पेटिंग का काम चरणबद्ध तरीके से कराया जा रहा है। इसका मकसद वाहन चालकों को बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क उपलब्ध कराने के साथ सड़क की गुणवत्ता में सुधार करना है।
विज्ञापन

गुणवत्ता पर चीफ इंजीनियर की सीधी नजर
चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने संबंधित अधिकारियों को रीकार्पेटिंग की गुणवत्ता और काम की प्रगति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार कराया जाए और इसे तय समयसीमा में पूरा किया जाए। अधिकारियों को निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और सड़क की नई परत की मजबूती की भी निगरानी करने को कहा गया है।
ट्रैफिक प्रभावित हुआ तो होगा डायवर्जन
रीकार्पेटिंग के दौरान यातायात प्रभावित होने की संभावना वाले हिस्सों में ट्रैफिक पुलिस की मदद से बैरिकेडिंग और जरूरत के अनुसार डायवर्जन की व्यवस्था की जा रही है। विभाग ने वाहन चालकों से निर्माणाधीन हिस्सों में सावधानी बरतने और मौके पर लगाए गए यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन

इंजीनियरिंग विभाग के मुताबिक सड़कों की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। विभाग का जोर ऐसी सड़कों पर नई परत बिछाने पर है, जहां लंबे समय से सतह खराब होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रीकार्पेटिंग पूरी होने के बाद इन मार्गों पर सफर अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें