फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडी मंदिर से बद्दी तक नई ब्रॉडगेज रेलवे लाइन को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडी मंदिर से लेकर हिमाचल प्रदेश के बद्दी तक बनने वाली नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की मंजूरी दे दी है। सरकार अब इसके लिए वाइल्डलाइफ क्लीयरेंस लेगी। इस संबंध में जल्द ही केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नई ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के निर्माण से पंचकूला व हिमाचल के बद्दी के बीच माल की ढुलाई में आसानी होगी और क्षेत्र में अधिक विकास होने के अवसर पैदा होंगे।
मुख्यमंत्री शनिवार को स्टेट बोर्ड फॉर वाइल्डलाइफ की सातवीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में वन एवं वन्य जीवों का संरक्षण करते हुए विकास-योजनाओं को आगे बढ़ाना है। बैठक में गुरुग्राम जिला के गांव ढोरका में अफोर्डेबल ग्रुप हाउसिंग के दो प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण अपने आप में जंगली पौधों और जंगली प्रजातियों एवं उनके आवास की रक्षा करने का एक जटिल और संवेदनशील कार्य है। वन्य-जीवन धरती माता के सभी पारिस्थितिक घटकों के बीच संतुलन बनाए रखने का आधार है। वन्यजीव संरक्षण इसलिए भी जरूरी है कि मनुष्य की आने वाली पीढ़ियां प्रकृति का आनंद ले सकें। वन्यजीवों पर बढ़ते मानव दबाव के बावजूद हमें न केवल वन्यजीवों को बढ़ाना है बल्कि इसे इसके वर्तमान स्वरूप में संरक्षित करना भी है। ग्लोबल वार्मिंग, अनियमित वर्षा, बार-बार पड़ने वाले सूखे के कारण वन्यजीव खतरे में हैं, जो हाल के वर्षों में जलवायु परिवर्तन की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार न केवल राज्य में अद्वितीय वनस्पतियों और जीवों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि जलवायु परिवर्तन के हानिकारक प्रभावों को कम करने के लिए भी समान रूप से प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के आयुक्त पंकज अग्रवाल, प्रिंसिपल चीफ कन्जरवेटर ऑफ फॉरेस्ट जगदीश चंद्र समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें