चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के गणित विभाग की ओर से टीचर्स एनरिचमेंट वर्कशॉप का आयोजन 8 से 13 दिसंबर तक किया जा रहा है। यह वर्कशॉप गणित से संबंधित रियल एनालिसिस और ग्रुप थ्योरी विषयों पर केंद्रित है।
मंगलवार को पीयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरिंदर पाल सिंह कैंथ और प्रोफेसर प्रो. दिनेश खुराना ने वर्कशॉप में जानकारी ली। दोनों ने सीरिज, फंक्शन, सिक्वेंस और अलजेबरा की जानकारी दी। पेक की फैकल्टी मेंबर्स डॉ. ऋधिमा ठाकुर, डॉ. स्वाति भारद्वाज, डॉ. कमलप्रीत कौर और डॉ. रचना अग्रवाल बतौर ट्यूटर सहयोग कर रहे हैं।
आने वाले दिनों में आईआईएसईआर मोहाली के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वरधराज रवि श्रीनिवासन और आईआईआईटी इलाहाबाद के डॉ. सौरभ वर्मा भी पहुंचेंगे। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष प्रो. आशा गुप्ता, डॉ. रत्तन लाल और डॉ. अंकित कुमार ने किया।
यह वर्कशॉप शिक्षकों के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और गणित के विषयों पर समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान कर रही है। इसमें भाग लेने वाले शिक्षक नवीन दृष्टिकोण और शिक्षण पद्धतियों को सीखकर अपनी कक्षाओं में गणित शिक्षा को और प्रभावी बना सकेंगे।