फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट की दिक्कत आए या अन्य समस्या सताए, पीयू के हॉस्टलों में नहीं बुलाए जाएंगे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को हॉस्टल में नहीं बुलाएगा। चाहे छात्रों को नेट की दिक्कत आए या फिर कोई अन्य समस्या, उन्हें खुद ही इसका हल निकालना होगा। पीयू प्रशासन का कहना है कि यदि इन समस्याओं के कारण विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित रह जाते हैं तो उनके लिए रास्ते निकाले जाएंगे। हॉस्टल में छात्रों को बुलाया गया तो कोरोना का प्रसार हो सकता है। साथ ही यहां रह रहे लोग भी असुरक्षित हो सकते हैं।
विज्ञापन

दरअसल एनएसयूआई ने पीयू प्रशासन से कहा था कि ऑनलाइन पढ़ाई विद्यार्थियों की इसलिए नहीं हो रही कि ग्रामीण इलाकों में नेट की सुविधा नहीं है। तमाम विद्यार्थियों के उनके पास फोन आ रहे हैं। कह रहे हैं कि उन्हें हॉस्टल आने की अनुमति दी जाए ताकि पढ़ाई प्रभावित न हो सके। इसी को ध्यान में रखते हुए एनएसयूआई ने यह समस्या पीयू प्रशासन के अधिकारियों को बताई। इसके अलावा यह भी बताया कि नेट न होने के कारण विद्यार्थी परीक्षा नहीं दे पाएंगे। उन्हें नुकसान हो सकता है। ग्रामीण इलाकों में नेट की सुविधा आज भी नहीं मिल रही है। इस पर ध्यान देने की मांग की और छात्रों को हॉस्टल बुलाने को कहा था, लेकिन पीयू प्रशासन ने कहा कि हॉस्टलों में विद्यार्थियों को आने की अनुमति नहीं दी जा सकती। कोरोना वायरस का खतरा बरकरार है। इससे बचाव जरूरी है। छात्र अपने घरों पर ही रहें और सुरक्षित रहें। यदि किसी कारण परीक्षा नहीं दे पाते हैं तो रास्ते निकाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें