फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित गांव घोलूमाजरा के निकट बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे चाचा-भतीजे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे करीब साढ़े 18 वर्षीय भतीजे की मौत हो गई जबकि मोटरसाइकिल चला रहे चाचा जख्मी हो गए। पुलिस ने मृतक की पहचान रोहित शर्मा पुत्र यादविंदर शर्मा निवासी लालड़ू के तौर पर बताई है। एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चालक रणदीप शर्मा निवासी लालड़ू ने शिकायत में कहा कि बुधवार देर रात करीब एक बजे वह अपने भतीजे रोहित शर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर डेराबस्सी की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे दप्पर टोल प्लाजा पार गांव घोलूमाजरा के निकट पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसके चलते रोहित उछल कर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत राहगीरों की मदद से पहले गांव जवाहरपुर के निकट स्थित निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन रोहित ने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके से फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें