मनीमाजरा। मनीमाजरा पुलिस स्टेशन में माेरीगेट निवासी तरनूम ने अपने भतीजे मोहम्मद साहिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। तरनूम का आरोप है कि साहिल ने रिश्ते में फूफा के घर से लाखों रुपये की ज्वेलरी चोरी कर ली। पुलिस के अनुसार, चोरी किए गए गहनों में एक सोने की चेन, 12 सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी कान की बाली, दो जोड़ी टॉप्स, एक सोने की नथ और एक गोल्ड टीका शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी साहिल के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।