फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नीरज यशपाल और अंजलि राठी बने टेनिस चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लाॅन टेनिस स्टेडियम में शुक्रवार को सीएलटीए-एआईटीए राष्ट्रीय रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। इस दौरान पुरुष एवं महिला वर्ग एकल में शीर्ष वरीयता प्राप्त नीरज यशपाल और अंजलि राठी ने जीत दर्ज की। देश के कई राज्यों से महिला एवं पुरुष वर्ग में पांच दिन चलने वाले टूर्नामेंट में शिरकत की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग के एकल में चंडीगढ़ के नीरज यशपाल ने हरियाणा के पर्व नागे को 6-0, 6-3 से मात दी। महिला वर्ग के एकल में हरियाणा की अंजलि राठी ने पंजाब की साहिरा सिंह को 6-0, 7-5 से मात दी।
डबल्स फाइनल के पुरुष वर्ग में राजस्थान के प्रियांशु चौधरी व हरियाणा के उदित कंबोज की जोड़ी ने दिल्ली के रिकी चौधरी व यूपी के सजल केसरवानी को 7-5, 6-7(4), 10-7 से मात दी। महिला डबल्स वर्ग में बीआई की आयुष सिंह व मेधावी सिंह ने यूपी की दिवा भाटिया व तमिलनाडु की संहिता साई चमार्थी को 6-2, 4-6, 10-7 से हराया। टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सीएलटीए की कार्यकारी समिति के सदस्य डॉ. रीत महिंदर सिंह, मुख्य परिचालन अधिकारी मेघराज और सीएलटीए के कोचिंग एवं विकास निदेशक वाई रोमेन सिंह ने पुरस्कार और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें