नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया ने शनिवार को आयोजित एक सादे समारोह में नीलम सिंह और प्रो. राजेश वैद्य को हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
मुख्य सचिव एससी चौधरी ने शपथ ग्रहण समारोह को संचालित किया। इस अवसर पर एचपीएससी के सदस्य जय सिंह सांगवान, सुरेंद्र शर्मा और जगन्नाथ उपस्थित थे।
इसके साथ ही हरियाणा के स्थानीय आयुक्त पीके महापात्रा, राज्यपाल के सचिव नीलम पी. कासनी, राज्यपाल के संयुक्त सचिव इंद्रजीत सुखीजा, हरियाणा स्वतंत्रता सेनानी समान समिति के अध्यक्ष हरिराम आर्य, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के कुलपति आरएस शर्मा, मुख्यमंत्री के ओएसडी रविंद्र हुड्डा, सुखिंद्र हुड्डा, कांग्रेस नेता संदीप तंवर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे।