फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: 31.47 लाख परिवारों के खातों में 300 रुपये भेजेगी हरियाणा सरकार, खरीद सकेंगे सरसों का तेल

Fri, 20 Jan 2023 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अगले महीने फरवरी से यह फैसला लागू होगा। गौर हो कि जून 2021 में हैफेड के पास सरसों का स्टॉक नहीं होने के चलते सरकार ने सरसों के तेल के बदले पात्र लोगों के खातों में 250 रुपये भेजने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
बोतल में सरसों का तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने राशन में सरसों के तेल के लिए मिलने वाली राशि में 50 रुपये बढ़ोतरी कर दी है। इससे राज्य के 31.47 लाख परिवारों के खातों में 300 रुपये डाले जाएंगे। इससे पहले ऐसे परिवारों को सरसों के तेल के लिए 250 रुपये दिए जाते थे। ओपन मार्केट में सरसों के तेल के रेट अधिक हैं। इससे पात्र लोगों पर अतिरिक्त खर्च पड़ रहा था। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विभाग के आला अधिकारियों की बैठक में एएवाई, बीपीएल परिवारों के राशन में दिए जाने वाले सरसों के तेल की राशि को बढ़ाने से संबंधित फैसले को मंजूरी दी। 

विज्ञापन


अगले महीने फरवरी से यह फैसला लागू होगा। गौर हो कि जून 2021 में हैफेड के पास सरसों का स्टॉक नहीं होने के चलते सरकार ने सरसों के तेल के बदले पात्र लोगों के खातों में 250 रुपये भेजने का निर्णय लिया था। डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि जिन लाभार्थियों को डीबीटी का लाभ लेने में अगर कोई समस्या आ रही है तो वह अपनी शिकायत या समस्या को राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए पोर्टल https://grievance.edisha.gov.in या हेल्पलाइन नंबर 0172-3968400 पर दर्ज करवा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें