फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खानदान नहीं बॉलीवुड में नाम बनाने के लिए काम आना जरूरी : रणबीर कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। युवाओं के चहेते कलाकार रणबीर कपूर अपनी नई फिल्म की प्रमोशन के लिए बुधवार को चंडीगढ़ के एलांते मॉल पहुंचे। फैंस के साथ फोटो खींचने, ऑटोग्राफ देने के साथ रणबीर ने अपने गानों पर दो ठुमके भी लगाए। मीडिया वार्ता के दौरान नेपोटिज्म के बारे में पूछने पर रणबीर ने कहा बॉलीवुड में नाम बनाने के लिए काम आना जरूरी है। परिवार के नाम के सहारे आप नहीं रह सकते। जीवन में आगे बढ़ने के लिए काम आना जरूरी है। परिवार के कारण शुरुआत में मुझे सब आसानी से मिला है पर इसके साथ अच्छा काम करने की जिम्मेदारी का अहसास भी होता है। होली के दिन रिलीज हो रही अपनी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के किरदार के बारे में बताते हुए उन्होंने बताया कि वह एक ब्रेकअप आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं जो प्यार के बंधन को तोड़ते-तोड़ते खुद प्यार में पड़ जाता है। किरदार और कलाकार के जीवन अलग
विज्ञापन

रणबीर ने बताया अक्सर लोग उन्हें उनके किरदार की तरह समझने लगते हैं। उनकी फिल्म बचना ए हसीनों के बाद उनकी छवि एक बदमाश के रूप में उभर गई थी जो लड़कियों को डेट करके छोड़ देता है। उन्होंने बताया कलाकार का जीवन और उनके किरदार दोनों अलग हैं। अपने निजी जीवन के बारे में बात करते हुए वह बोले कि पिता बनने का अहसास बहुत अलग और खास है।
अपने सीक्रेट अकाउंट से चलाते हैं सोशल मीडिया
रणबीर ने बताया वह सोशल मीडिया चलाते हैं पर उनके अकाउंट पर ब्लू टिक नहीं है। अंतर्मुखी होने के कारण वह स्वयं की फोटो व अन्य जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने में असहज महसूस करते हैं पर वह अन्य लोगों को सोशल मीडिया पर जरूर देखते हैं। उन्होंने कहा सोशल मीडिया किसी की निजी पत्रिका से कम नहीं है जिससे आप व्यक्ति को बेहतर समझ सकते हैं।
विज्ञापन

अच्छी फिल्म मिली तो पाकिस्तानी फिल्मों में भी आ सकते हैं नजर
कला का कोई दायरा नहीं है। अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो पाकिस्तानी, पंजाबी फिल्मों में काम करना चाहूंगा। रणबीर ने यह तब कहा जब उनसे पाकिस्तानी फिल्मों में काम करने की खबर के बारे में पूछा गया। उन्होंने बताया एक फिल्म फेस्टिवल के दौरान उनसे यह पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तानी फिल्में करने में इच्छुक हैं
खुद की फिल्में देखना पसंद नहीं
रणबीर के फैंस ने उनकी फिल्में कई बार देखी होंगी पर उन्होंने बताया उन्हें खुद की फिल्में देखना पसंद नहीं है। उन्होंने अपनी नई फिल्म को भी पूरा नहीं देखा है। उन्हें खुद की फिल्में देख कर अजीब लगता है। वह केवल खुद की प्रस्तुति को आंकने के लिए एक बार अपनी फिल्म देखते हैं उसके बाद वह दोबारा नहीं देखते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें