फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएचबी के फ्लैट्स में नहीं दी जा सकती दिल्ली पैटर्न पर नीड बेस्ड चेंज की मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लीज होल्ड से फ्री होल्ड के बाद अब चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के करीब 68,000 फ्लैट्स में रहने वाले लोगों को बड़ा झटका मिला है। केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सीएचबी के फ्लैट्स में दिल्ली पैटर्न पर नीड बेस्ड चेंज की मंजूरी नहीं दी जा सकती है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी के सवाल पर यह जवाब दिया है। तिवारी ने सीएचबी की वित्तीय स्थिति को लेकर भी सवाल पूछा है।
विज्ञापन

मनीष तिवारी ने संसद में पूछा कि पिछले 25 साल से सीएचबी के फ्लैट्स में रहने वाले लोग 1999 के दिल्ली पैटर्न पर नीड बेस्ड चेंज की मंजूरी मांग रहे हैं, उन्हें क्यों नहीं दी जा रही है। बदलावों को नियमित करने के लिए एकमुश्त माफी योजना लाने को लेकर सीएचबी क्यों आशंकित है, जबकि इससे करीब 68,000 फ्लैट्स प्रभावित हैं। इस पर नित्यानंद राय ने जवाब दिया कि सीएचबी ने चंडीगढ़ बिल्डिंग रूल्स-2017 में छूट देते हुए कुछ नीड बेस्ड चेंज की अनुमति दी है। हालांकि, दिल्ली पैटर्न की अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि चंडीगढ़ एक योजनाबद्ध शहर है, जिसका यूनिक आर्किटेक्चरल कैरेक्टर है और भूकंप के प्रति उच्च संवेदनशीलता है क्योंकि यह भूकंपीय क्षेत्र-4 में आता है और अनधिकृत उल्लंघन मानव जीवन और सार्वजनिक संपत्ति के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें