फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT ने प्राइवेट स्कूलों के लिए जारी की सख्त हिदायत, देखिए

Sun, 21 May 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
NCERT की किताबें प्राइवेट स्कूलों को अब हर हाल में पढ़ानी होंगी। एन.सी.ई.आर.टी. ने इसे लेकर सभी प्राइवेट स्कूलों को हिदायतें जारी कर दी हैं। यह जानकारी चंडीगढ़ यू.टी एन.सी.ई.आर.टी. के डायरैक्टर सुरेंद्र सिंह दहिया ने दी। एन.सी.ई.आर.टी. की तरफ से शुक्रवार को नैशनल अचीवमैंट सर्वे पर वर्कशॉप आयोजित की थी, जिसमें नैशनल अचीवमैंट सर्वें में असैसमैंट बढ़ाने के तरीकों पर विचार किया गया। साथ ही अभिभावकों द्वारा नैशनल अचीवमैंट सर्वें को लेकर आने वाले सुझावों के मद्देनजर भी चर्चा की। 
विज्ञापन

 
वर्कशॉप में हिस्सा लेने के लिए यू.टी. चंडीगढ़ समेत अन्य 9 राज्यों के शिक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। मीटिंग में यू.टी. के डायरैक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव, डी.एस.ई. रुबिंदरजीत सिंह बराड़ व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 
 
वर्कशॉप के दौरान एन.सी.ई.आर.टी. के डायरैक्टर डॉ. हरुषिकेश सेनापति ने ऐसे प्राइवेट स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा जो छात्रों को प्राइवेट पब्लिशर्स की किताबें लेने के लिए मजबूर करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें