फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र 13 से, इस शुभ समय में करें कलश स्थापना

Sun, 11 Oct 2015 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र में कलश स्थापना के लिए 44 मिनट का अभिजीत मुहूर्त है। मंगलवार को नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। नवरात्र में चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग बन रहा है।
विज्ञापन


सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख ने बताया कि निर्णय सिंधु व अन्य धर्म ग्रंथों में ऐसा वर्णित है कि पहले नवरात्र को चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग में कलश स्थापना नहीं करनी चाहिए।

धर्म शास्त्रों के अनुसार इस प्रकार के योग में कलश स्थापना करने पर घर में उपद्रव, अशांति और रोग होता है। ऐसी स्थिति में अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह 11 बजकर 38 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है। इसमें कलश स्थापना शुभ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें