माता मनसा देवी मंदिर में 31 मार्च से 8 अप्रैल तक चैत्र नवरात्र का मेला लगेगा। इसके मद्देनजर उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक डा. एसएस फुलिया की अध्यक्षता में प्रबंधों की समीक्षा की गई। यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी परमजीत ने दी।