फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे नवजोत सिद्धू !

Tue, 27 Sep 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आखिरकार आवाज-ए-पंजाब फोरम बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने फैसला कर ही लिया कि वो आगे क्या करेंगे। यह फैसला दिल्ली में सिद्धू के घर पर किया गया। पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू का आवाज-ए-पंजाब फोरम कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करेगा।
विज्ञापन


फोरम किसी चौथे फ्रंट में शामिल नहीं होगा, ताकि एंटी-इनकंबेंसी वोटों का बंटवारा न हो। यह फैसला दिल्ली स्थित सिद्धू के निवास पर रविवार रात हुई फोरम की बैठक में लिया गया। बैठक में सिद्धू, विधायक बलविंदर बैंस, सिरमजतीत बैंस और परगट सिंह शामिल थे।

करीब पांच घंटे तक चली बैठक में यह तय किया गया कि किसी भी हालत में सरकार के खिलाफ वोटों का विभाजन नहीं होने दिया जाएगा। इसलिए यह तय हो गया है कि आवाज-ए-पंजाब डॉ. धरमवीर गांधी के चौथे फ्रंट का हिस्सा नहीं होगा। सिमरजीत बैंस ने कहा कि फोरम कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में संभावना तलाशेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

चौथे फ्रंट में नहीं होगा शामिल, ताकि एंटी-इनकंबेंसी वोटों का न हो बंटवारा

चंडीगढ़ में नवजो​त सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : फाइल फोटो
किस पार्टी के पास पंजाब के लिए मजबूत एजेंडा है और कौन सूबे के हितों की रक्षा कर सकती है। उसके बाद ही किसी के साथ गठबंधन पर फैसला लिया जाएगा। साथ ही एक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम के तहत चुनाव लड़ने का भी फैसला लिया जाएगा। यह कॉमन मिनिमम प्रोग्राम ऐसा होगा कि एंटी इनकंबेंसी वोट न बंटें और बादल दोबारा सत्ता में न आ सकें। 

बैंस ने कहा कि जल्द गठबंधन पर फैसला कर लिया जाएगा, इसके लिए सारे अधिकार नवजोत सिद्धू को सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा कि आवाज-ए-पंजाब फोरम डॉ. धरमवीर गांधी और सुच्चा सिंह छोटेपुर द्वारा बनाए जा रहे चौथे फ्रंट के खिलाफ है। हमारा एजेंडा बादल मुक्त पंजाब है और किसी भी कीमत पर बादल को दोबारा सत्ता में नहीं आने देना है। अगर चौथे फ्रंट की वजह से एंटी इनकंबेंसी वोट बंटे और बादल दोबारा सत्ता में आ गए तो यह पंजाब का बड़ा नुकसान होगा। 

बैंस ने कहा कि इसलिए वह डॉ. गांधी और छोटेपुर व अन्य लोगों से अपील करते हैं कि चौथा फ्रंट न बनाएं, क्योंकि इससे बादल को ही फायदा होगा। परगट सिंह को डॉ. गांधी और छोटेपुर से मिलकर इस संबंध में अपील करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

चन्नी आज से शुरू करेंगे जवानी संभाल यात्रा

चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : फाइल फोटो
सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी मंगलवार से जवानी संभाल साइकिल यात्रा शुरू करेंगे। जिसे यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग चमकौर साहिब के ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब से झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। चन्नी ने बताया कि यात्रा तीन अक्तूबर को तख्त श्री दमदमा साहिब में संपन्न होगी।

यह समराला, लुधियाना, जगरांव, मोगा, बाघापुराना, कोटकपूरा, जैतों, गोनियाना, बठिंडा होते हुए तलवंडी साबो जाएगी। यात्रा इस दौरान 23 विधानसभा हलकों को कवर करेगी। हर हलके के वर्कर साइकिलों पर सवार होकर इसमें शामिल होंगे और अगले हलके की सीमा तक जाएंगे। बेरोजगारी, नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें