फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने पंजाब में जमाया 'हाथ', नवजोत सिद्धू ने जताई खुशी, लोगों का धन्यवाद किया

Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
sidhu
विज्ञापन
पंजाब में कांग्रेस में अपना 'हाथ' मजबूती से जमा दिया है। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कांफ्रेंस करके खुशी जताई और लोगों का धन्यवाद किया। अमृतसर में प्रेस कांफ्रेंस करके सिद्धू ने कहा कि मैंने कैप्टन साहब को, राहुल और प्रिंयका गांधी को एक बात कही थी कि अभी तो शुरुआत है।
विज्ञापन


पंजाब में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और यह बात सच साबित हुई है। पंजाब में कांग्रेस का पुनर्जन्म हुआ। लोगों ने दुष्टों का अहंकार तोड़ा है। कांग्रेस की साख की लड़ाई थी। पगड़ी की लड़ाई थी। लोगों का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमें यह लड़ाई जीतने में सहयोग किया। खरीदे हुए पप्पू हार गए हैं।

सिद्धू ने कहा कि मैं नींव का पत्थर बनूंगा। लोगों से वायदा करता हूं। बिन मांगे मोती मिलते हैं, मांगने से भीख नहीं मिलती। अगर मैं सारे पंजाब में कैंपेन कर सका तो इसका सारा श्रेय कार्यकर्ताओं को और पत्नी को ही जाता है। बादल और अकाली दल इसलिए गिरे, क्योंकि वे सिर्फ अपना झंडा लहरा रहे थे। सिद्धू अपनी कमाई को भी पंजाब की मानता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहंकार और अत्याचार से छुटकारा मिला

नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब के सिर से काले बादल छंट गए हैं और नए युग की शुरूआत हो गई है। सिद्धू ने मतगणना में कांग्रेस की बढ़त को पार्टी की राज्‍य प्रभारी आशा कुमारी ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप की जीत बताया।

सिद्धू ने कहा है कि पंजाब की जनता ने सत्‍य का साथ दिया है।  पंजाब में अब अन्‍याय और भ्रष्‍टाचार का अंत होगा। पंजाब में अहंकार और अत्‍याचार का खात्‍मा हुआ है। सिद्धू ने आम अादमी पार्टी पर भी निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सोशल मीडिया के जरिये नकली माहौल बनाने की कोशिश की। पंजाब में उनकी इस चाल और तरीके की हार हुई है। दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस को बधाई दी है। मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के मीडिया सलाहकार हरचरण सिंह बैंस ने कहा कि जनता के फैसले का सम्‍मान करते हैं और इस हार की समीक्षा करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें