फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के बड़े नेता ने दिए संकेत, देर लग सकती है पर आएंगे सिद्धू

Thu, 21 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला।
विज्ञापन
संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी पर लगाए गंभीर आरोप - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
भाजपा की राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी में जरूर शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये दावा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने किया। उन्होंने ये भी माना कि इसमें कुछ समय जरूर लग सकता है। वह पटियाला के जोड़ियां भट्टियां में आयोजित रैली मौके पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ इस मौके पर कामेडियन एवं आप नेता गुरप्रीत घुग्गी भी मौजूद रहे।

संजय सिंह से जब डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की ओर से उनकी पार्टी को पीपीपी की तरह लिफाफा पार्टी कहे जाने संबंधी प्रतिक्रिया पूछी, तो उन्होंने कहा कि यह लिफाफा पार्टी ही अकाली-भाजपा गठबंधन का पंजाब से खात्मा करेगी। आप आने वाले विधानसभा चुनावों में बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइंग जट फिल्म पर एसजीपीसी की ओर से उठाए एतराज बारे संजय सिंह ने कहा कि फिल्म निर्माताओं व कलाकारों ने जो गलती है, उन्हें उसके लिए एसजीपीसी से माफी मांग कर सुधार करना चाहिए। आगे कहा कि पंजाब के लोग अब अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार और कांग्रेस से बुरी तरह से तंग आ चुके हैं, क्योंकि इन सभी पार्टियों ने लोगों से केवल धोखा किया है। इसलिए अब लोग बदलाव चाहते हैं। यह बदलाव उन्हें आप के रूप में मिलेगा। आप लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें