फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कुदरत की माया...दक्षिणी सेक्टरों में जोरदार बारिश, सेक्टर-9 के आसपास सूखा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासी अभी भी अच्छी बारिश के इंतजार में है। बुधवार को भी शहर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई लेकिन अधिकतर हिस्से सूखे रह गए। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास दक्षिणी सेक्टरों में जोरदार बारिश हुई जबकि सेक्टर-9 के आसपास का इलाका सूखा रह गया। मौसम केंद्र ने अब वीरवार को अच्छी बारिश की भविष्यवाणी की है। दावा किया है कि आने वाले दिनों में बारिश ठीक-ठाक होगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कमजोर मानसून होने की वजह से छोटे-छोटे स्पैल में बारिश हो रही है। रोजाना बारिश एक से आधे घंटे के लिए होती है, उसके बाद रुक जाती है, जिसकी वजह से उमस और गर्मी बढ़ रही है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। करीब शाम 4:00 बजे बारिश रुक गई, जिसके बाद उमस और गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। इसका असर तापमान पर भी दिखा। शहर का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। शाम को भी बारिश से 11.5 एमएम पानी बरसा। मौसम केंद्र के अनुसार 1 जून से लेकर बुधवार शाम 5:30 बजे तक कुल 245.9 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 45 फीसदी कम है। हालांकि मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वीरवार से अच्छी बारिश होने की संभावना है जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है। इस दौरान वीरवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें