चंडीगढ़ में लगे नेशनल पेंटर्स कैंप में हिस्सा लेने पहुंचे कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ स्थित पंजाब कला भवन में नेशनल पेंटर्स कैंप का शनिवार को समापन हुआ, जिसमें कलाकारों का सम्मान किया गया। पंजाब ललित कला अकादमी और दिल्ली ललित कला अकादमी की ओर से इसका आयोजन किया गया। कला भवन में 15 मई से 21 मई तक चले नेशनल पेंटर्स कैंप में देश भर से कलाकार पहुंचे। कैंप केदौरान उन्होंने शानदार पेटिंग बनाई।
इस दौरान सभी कलाकारों ने सिर्फ कैनवास पर रंग बिखेरे, बल्कि कला से जुड़ी कई बातें ओर तकनीकें शेयर कीं। इनमें से कइयों ने अपनी प्रकृति के रंग तो कही अपनी सोच को नया आकार देते हुए पेंटिंग तैयार की। शनिवार को नेशनल पेंटर्स कैंप का आखिरी दिन रहा। इसमें प्रद्मभूषण डॉ. बीएन गोस्वामी ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। उन्होंने हर पेंटर को बीस-बीस हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।
ये कलाकार सम्मानित
नेशनल पेंटर्स कैंप में शामिल प्रोफेसर प्रेम सिंह, डॉ. राम विरजन, रविंदर शर्मा, अनुराधा ठाकुर, साबिया, अश्विनी वर्मा, मदन लाल, डॉ. जसपाल सिंह, भीम मल्होत्रा, डॉ. राम शब्द, मीना, रजिंदर पसरीचा, आर पी वर्मा, नागेश हनकरे, जसप्रीत सिंह को सम्मानित किया गया।