फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में राष्ट्रीय डिबेट प्रतियोगिता, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
24 टीमों के बीच मंताज सिंह और राम शंकर त्रिपाठी अव्वल।
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ लॉ की प्रो. अनिल कुमार ठाकुर डिबेटिंग सोसाइटी की ओर से पांचवीं राष्ट्रीय डिबेट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें देशभर की 24 टीमों ने हिस्सा लेकर समसामयिक मुद्दे पर अपने तर्क और विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का विषय ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन होना चाहिए या नहीं’ रखा गया था। मुकाबले में मंताज सिंह और राम शंकर त्रिपाठी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि एनएमआईएमएस की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, एसडी कॉलेज की टीम प्रीलिमिनरी राउंड में सर्वश्रेष्ठ रही। एनएमआईएमएस के सेहजनिधान सिंह शमी को सर्वश्रेष्ठ वक्ता चुना गया। समापन समारोह में डॉ. दयाल सिंह प्रताप रंधावा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर डिबेटिंग सोसाइटी के न्यूजलेटर का दूसरा संस्करण भी जारी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें