सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह के बेटों के शहादत पर आधारित नाटक साका सरहंद का मंचन चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में किया गया।
यह नाटक इतिहास के उस पन्ने को पलटता दिखाई दिया, जिसमें थी गुरु गोबिंद सिंह के बेटों की शहादत। इस नाटक का निर्देशन चरन सिंह शिंद्रा ने किया।
पंजाब रंगमंच अकादमी द्वारा आयोजित इस नाटक में चीफ गेस्ट एसजीपीसी के सचिव दलजीत सिंह बेदी थे। नाटक के पात्रों ने कहानी को पंजाब कला भवन के मंच पर एकदम लाइव कर दिया।
इस नाटक में दिखाया गया कि कैसे गुरु गोबिंद सिंह के बेटों को नींव में चुनवाया गया। नाटक इतिहास की वास्तविक तस्वीर पेश करने में काफी सफल रहा।
नाटक में गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को बेहद मार्मिक अंदाज में दिखाया गया।