फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन है नासिर ढिल्लों?: पाक पुलिस में सब इंस्पेक्टर से बना यूट्यूबर, पंजाब में तैयार किया जासूसों का नेटवर्क

Sun, 08 Jun 2025 02:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

-जासूस जसबीर सिंह का दो दिन पुलिस रिमांड बढ़ा, जालंधर में एक युवती से कनेक्शन आया सामने
-लैपटॉप और मोबाइल से बरामद हुए 150 पाकिस्तानी कॉन्टैक्ट को लेकर पूछताछ बाकी
विज्ञापन
यूट्यबर जसबीर - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जासूस जसबीर सिंह के पुलिस रिमांड में बड़ा खुलासा हुआ है। भारत में पंजाब और हरियाणा में फैले पाकिस्तान-आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के जासूस जसबीर सिंह के तीन दिन के रिमांड में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जासूस जसबीर सिंह से एसएसओसी की पूछताछ में जालंधर में एक युवती से उसका कनेक्शन सामने आया है।

विज्ञापन


अब एसएसओसी इस एंगल में भी जांच कर रही है, हो सकता है जालंधर की यह युवती जासूस जसबीर सिंह के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो, एसएसओसी ने जालंधर की इस युवती को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। एसएसओसी ने शनिवार को जासूस जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के समक्ष एसएसओसी ने जासूस जसबीर सिंह के एक लैपटॉप, मोबाइल में बरामद हुए 150 पाकिस्तानी काॅन्टैक्ट और जालंधर में युवती से सामने आए कनेक्शन में पूछताछ और जांच का हवाला देते हुए 2 दिन का रिमांड हासिल किया।

पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर है नासिर ढिल्लों
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के एक अधिकारी ने बताया कि जासूस जसबीर सिंह से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर एहसान उर रहिम उर्फ दानिश के जरिए मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों के संपर्क में आए थे। नासिर ढिल्लों पाकिस्तान पुलिस का पूर्व सब इंस्पेक्टर रह चुका है। अब वह एक नामचीन पाकिस्तानी यूट्यूबर है, जो भारत से पाकिस्तान आने वाले यूट्यूबर और ब्लॉगर को पाकिस्तान घुमाने के बहाने उन्हें आईएसआई एजेंटों और आर्मी के अधिकारियों से मुलाकात कराता था। एसएसओसी की जांच में सामने आया है कि जासूस ज्योति मल्होत्रा और जसबीर सिंह अपने पाकिस्तान दौरे पर 10 दिनों तक लाहौर में नासिर ढिल्लों के साथ थे। नासिर ढिल्लों के पेज पर कई पंजाबी सिंगरों और अभिनेताओं के साथ फोटो सामने आए हैं।
विज्ञापन


सोशल वर्कर, ट्रैवल एजेंट, ब्लॉगर और यूट्यूबर के तौर पर मिलते थे आईएसआई एजेंट
जासूस जसबीर सिंह ने एसएसओसी के सामने खुलासा किया है कि पाकिस्तान आईएसआई एजेंट शुरुआत में भारत से आने वाले यूट्यूबरों, ब्लॉगर और सोशल मीडिया इनफलुएंसरों को वहां के सोशल वर्कर, एनजीओ, ट्रैवल एजेंट, ब्लॉगर और यूट्यूबर के तौर पर मिलते थे। इसके बाद उन्हें पाकिस्तान घुमाने और अपने यूट्यूब चैनल के साथ जुड़कर उन्हें पैसा कमाने का ऑफर देते थे। इसके अलावा पाकिस्तान के अच्छे प्रचार और पाकिस्तान में हिंदुओं पर अच्छे माहौल पर कंटेंट बनाने के लिए पैसों का लालच देकर अपने जासूस के नेटवर्क से जोड़ा जाता था। इसके बाद धीरे-धीरे भारत और सेना की मूवमेंट के जानकारी देने के लिए मोटी रकम देने का लालच देकर भारतीय यूट्यूबरों से जासूसी कराई जाती थी।

जासूस जसबीर के वकील ने कोर्ट में उठाए ये सवाल
जासूस जसबीर सिंह के वकील ने कोर्ट में एसएसओसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एक साधारण ब्लॉगर हैं। हरियाणा के हिसार में ब्लॉगर ज्योति की गिरफ्तारी के बाद 17 मई से 30 मई तक जसबीर को रोपड़ पुलिस और साइबर सेल द्वारा बुलाया जाता रहा। वकील ने कहा कि जसबीर का लैपटॉप और फोन पहले ही पुलिस को दिया जा चुका था। वकील ने कहा कि जब बीते दो जून को हिसार पुलिस ने जसबीर को 6 तारीख को पूछताछके लिए बुलाया, इसकी भनक लगते ही पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें