नमामि गंगे के बाद सीचेवाल मॉडल से मध्यप्रदेश की नर्मदा नदी को निर्मल बनाया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार ने इस पर काम शुरू कर दिया है। गांव हरदुली में नर्मदा सेवा यात्रा में विशेष तौर पर पहुंचे संत बलबीर सिंह सीचेवाल का सम्मान मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने किया।
उन्होंने घोषणा की कि नर्मदा नदी में गिरने वाले गंदे पानी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाएंगे जाएंगे। इस पानी को ट्रीट करके खेती के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा।
समारोह में सीएम चौहान ने सिख धर्म के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी की चरणस्पर्श पवित्र काली बेईं को निर्मल बनाने वाले संत बलबीर सिंह सीचेवाल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गंगा को साफ करने के लिए सीचेवाल मॉडल को अपनाया है।
उसी तर्ज पर नर्मदा नदी को साफ करने के लिए संत सीचेवाल के मॉडल को अपनाते हुए पहले गांवों और शहरों के गंदे पानी को गिरने से रोका जाएगा। इसके बाद ट्रीटमेंट प्लांटों के माध्यम से पानी ट्रीट करके खेती में इस्तेमाल किया जाएगा।