फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने दिया गुजराती-पंजाबी भाई-भाई का नारा

Sun, 23 Feb 2014 06:54 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, (जगरांव) पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पंजाब के लुधियाना में पंजाबी वेशभूषा में पगड़ी पहने हुए भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसते हुए गुजराती पंजाबी भाई-भाई का नारा दिया।

रैली में आए लोगों को भावनात्मक रूप से खुद से जोड़ने के लिए मोदी ने कहा कि पंजाब के साथ उनका विशेष रिश्ता है। उन्होंने इसके लिए गुजरात को पंजाब से जोड़ा। कहा कि पंच प्यारों में एक गुजरात के द्वारका का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव की पादुकाएं आज भी कच्छ के गुरुद्वारे में संभालकर रखी हुई हैं। कहा कि भूकंप में जब वह गुरुद्वारा ध्वस्त हुआ तो उन्होंने उसे हूबहू वैसा ही बना दिया जैसा कि पहले था। गुजरात में सिख किसानों को पूर्ण संरक्षण देने की बात कहते हुए मोदी बोले, 'किसी भी सिख किसान को गुजरात छोड़ने नहीं दिया जाएगा।'

विश्व में गुजराती और सिखों की मौजूदगी को रेखांकित करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया में दोनों कंधे से कंधे मिलाकर चल रहे हैं।

गुजराती-पंजाबी भाई-भाई के रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए अकाली दल के साथ बीजेपी के गठबंधन को उन्होंने राजनीतिक के साथ सामाजिक गठबंधन बताया।

मोदी ने कहा कि त्याग की शिक्षा उन्होंने पंजाब में पाई और इस परंपरा को निभाएंगे।

इसके बाद मोदी ने देश के आर्थिक विकास का विजन लोगों के सामने रखा।

अपडेटः 2:55 बजे तक
नरेंद्र मोदी का संबोधन खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि कच्छ में किसानों को परेशान नहीं किया जाएगा।

अपडेटः 2:50 बजे तक
नरेंद्र मोदी कांग्रेस की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं।

अपडेटः 2:40 बजे तक
नरेंद्र मोदी पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। पंजाब के औद्योगिक विकास की चर्चा कर रहे हैं।

अपडेटः 2:35 बजे तक
नरेंद्र मोदी भाजपा की उपलब्धियां गिना रहे हैं।

अपडेटः 2:25 बजे तक
नरेंद्र मोदी पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की उपलब्धियां गिना रहे हैं। पंजाब की खासियतों पर चर्चा कर रहे हैं।

अपडेटः 2:15 बजे तक
पंजाबी फिल्म कलाकार प्रीति सप्रू भाजपा में शामिल हो गई हैं।

अपडेटः 2:10 बजे तक
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल औरउपममुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।

अपडेटः 2 बजे तक
मुख्यमंत्री बादल अपने संबोधन में पंजाब सरकार की उपलब्धियां गिना रहे हैं। उनकी हर उपलब्धि उनके समर्थक बोले सो निहाल के नारे लगा रहे हैं।

अपडेटः 1:55 बजे तक
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रैली को संबोधित कर रहे हैं।

अपडेटः 1 बजे तक
जगरांव में नरेंद्र मोदी की रैली शुरू हो चुकी है।

अपडेटः 12:45 बजे तक
प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी, भाजपा के राजनाथ सिंह और पंजाब मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं।

अपडेटः 11:50 बजे तक
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल रैली स्थल पर पहुंच चुके हैं।

ये भी देखें- नरेंद्र मोदी आज रैली से फतेह करेंगे पंजाब
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें