फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के मिशन पर निकले 'स्पेशल 22', इनसे लिया गुरूमंत्र

Sun, 13 Sep 2015 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी मिशन को पूरा करने के लिए 'स्पेशल 22' निकल पड़े हैं। ये स्पेशल 22 हैं बिजनौर, कानपुर, फर्रुखाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के गांवों के पंच-सरपंचों का दल, जो मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी ‘नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा’ योजना को अमली रूप देने के लिए काली बेईं मॉडल देखने पहुंचा।
विज्ञापन


संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने तकनीकी विशेषज्ञों के दल को गंगा के गंदे पानी को ट्रीट करके खेती के लिए प्रयोग करने का गुरुमंत्र दिया है। बिजनौर, कानपुर, फर्रुखाबाद, हापुड़ और बुलंदशहर के 14 गांवों के पंचों-सरपंचों का वफद नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा के डायरेक्टर पुनीत कुमार मित्तल के नेतृत्व में गांव सीचेवाल पहुंच गया। उन्होंने गांव सीचेवाल के गंदे पानी को 100 फीसदी ट्रीट करके खेती के लिए इस्तेमाल किए जाने की प्रशंसा की।

टीम ने किया ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यशैली का अध्ययन

वफद के सदस्यों ने गांव सिधवां दोनां के ट्रीटमेंट प्लांट और सुल्तानपुर लोधी के शहरी क्षेत्र के ट्रीटमेंट प्लांट की कार्यशैली का अध्ययन किया। नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा और एकओमकार चैरिटेबल ट्रस्ट सीचेवाल के सहयोग से वर्कशॉप लगाई गई। इसमें संत सीचेवाल ने कहा कि हमारे पूर्वज गोबर को खेती के लिए इस्तेमाल करते आए हैं।

मानवीय मल-मूत्र को ट्रीट करके भी खेती के प्रयोग में लाया जा सकता है। अगर काली बेईं में यह तकनीक कामयाब हो सकती है तो देश के किसी भी क्षेत्र में इसे लागू किया जा सकता है। वफद के सदस्यों ने कहा कि अगर गंगा के किनारे बसने वाले ग्रामीण अपने गांव के गंदे पानी को ट्रीट करके खेती के लिए इस्तेमाल करने लगें तो गंगा को गंदा होने से बचाया जा सकता है।

सदस्यों ने गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका। दल रविवार लौट जाएगा। वफद में बिजनौर के गांव कुंदनपुर, सलेमपुर और देवमल व बुलंदशहर के डिवाई, ऊंचा गांव, फिरौरा बांगर और बचेई केरा के पंचायत सदस्य शामिल थे।
विज्ञापन

दल में शामिल पंच-सरपंच

बिजनौर : सुनीता देवी, रामानंद, रमेश चंद, संदीप कुमार और किशोर कुमार
बुलंदशहर : प्रेमपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, इरशाद और राजकुमार
कानपुर : शिव कुमार, बेचेलाल और अशोक कुमार
हापुड़ : सत्यप्रिय गौतम, आदेश और चरणा
फर्रुखाबाद : जमीर, अर्चना सिंह और डीडी शुक्ला
तकनीकी दल : डीएस ढपोला, इंजी. कृतिका कौशिक, एएन सिंह और डॉ. शामली सिंह।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें