फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बनने की दौड़ में कहां पिछड़ा चंडीगढ़? पता चलेगा

Mon, 01 Feb 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की पहली सूची में चंडीगढ़ को जगह क्यों नहीं मिली? आखिर कहां पिछड़ गया चंडीगढ़? इस सप्ताह ये पता चल जाएगा।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी मिशन डायरेक्टर कम गृह सचिव अनुराग अग्रवाल कमियों पर चर्चा करने शहरी विकास मंत्रालय जाएंगे। इससे पहले प्रशासन ने अपने स्तर पर स्मार्ट सिटी के प्रस्ताव पर मंथन शुरू कर दिया है।

पहले 20 स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल न हो पाने के बाद अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि दूसरे शहरों की अपेक्षा चंडीगढ़ में जनभागीदारी कम होना भी स्मार्ट शहरों में शामिल न होने कारण बना।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अधिकारियों ने अपने एरिया में प्रस्तावित स्मार्ट सिटी पब्लिक कैंप ही नहीं लगवाए। इसमें लोगों से स्मार्ट सिटी पर सुझाव लिए जाने थे। खासकर उन अधिकारियों ने जो स्मार्ट सिटी मिशन से सीधे तौर पर नहीं जुड़े थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें