फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नंदलाल शर्मा बने हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग के चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने जारी की अधिसूचना, सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक के पद पर हैं कार्यरत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी नंद लाल शर्मा को हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया। वह वर्तमान समय में केंद्र सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सतलुज जल विद्युत निगम के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं। एचईआरसी अध्यक्ष के तौर पर उनका कार्यकाल पांच साल तक यानी 2024 तक रहेगा। हरियाणा सरकार के अतिरिक्ति मुख्य सचिव ऊर्जा एके सिंह ने इसकी अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन

एचईआरसी चेयरमैन का पद पिछले एक महीने से खाली था। 22 अक्तूबर को आरके पचनंदा का कार्यकाल पूरा हो चुका था। इस पद के लिए 31 वरिष्ठ अधिकारियों ने आवेदन किया था। सोमवार को चेयरमैन की नियुक्ति के लिए गठित कमेटी ने इन नामों पर चर्चा कर दो नाम सरकार को भेजे गए। इनमें से एक नाम नंदलाल शर्मा व दूसरा नाम पीके दास का बताया जा रहा है। मंगलवार को हरियाणा सरकार ने शर्मा के नाम पर मुहर लगाई। हिमाचल प्रदेश के ऊना से संबंध रखने वाले नंदलाल हिमाचल प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रहे हैं। उन्होंने सहायक कमिश्नर चंबा, एसडीएम अर्की, एसडीएम बडसर, मुख्यमंत्री के उपसचिव, सचिव एचपीएसईबी, भू-अधिग्रहण समाहर्ता मंडी व शिमला, कमिश्नर विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग व स्वास्थ्य और निदेशक आयुर्वेद के पद पर सेवाएं दी हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें