मनीमाजरा। चंडीगढ़ पुलिस के कम्युनिकेशन विंग में सेवाएं दे रहे मनीमाजरा निवासी नंद किशोर को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नति मिली है। करीब 38 वर्षों से ईमानदारी व निष्ठा से सेवाएं दे रहे नंद किशोर की पदोन्नति पर परिवार और परिचितों में खुशी है। बेटे गोविंद शर्मा ने शुभचिंतकों, रिश्तेदारों और मित्रों का आभार जताया। स्थानीय लोगों ने भी उन्हें बधाई दी। संवाद