फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निर्वाचित 90 प्रत्याशियों की अधिसूचना में आरओ का नाम नहीं, चुनाव आयोग से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। विधानसभा चुनाव में निर्वाचित 90 प्रत्याशियों की अधिसूचना में रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) का नाम नहीं होने की भारतीय चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। 8 अक्तूबर को सभी विधानसभा सीटों के आरओ द्वारा चुनावी परिणाम के नतीजे घोषित किए गए थे। विधानसभा क्षेत्र से विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण-पत्र (इलेक्शन सर्टिफिकेट) भी आरओ द्वारा प्रदान कर दिया गया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के वकील हेमंत कुमार ने बताया कि 9 अक्तूबर को भारतीय निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव एसबी जोशी द्वारा हस्ताक्षरित एक गजट अधिसूचना प्रकाशित की गई। इसमें सभी 90 विधानसभा सीटों की क्रम संख्या, नाम व सभी संबंधित सीट से निर्वाचित व्यक्ति व दल का उल्लेख किया गया था। सभी 90 उम्मीदवारों के निर्वाचन संबंधित अधिसूचना देखने पर आरओ की आधिकारिक सील है, लेकिन उसमें संबंधित आरओ का नाम नहीं लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें