फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम 15 जनवरी को तय

Thu, 14 Jan 2016 01:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का नया अध्यक्ष सतिंदर सिंह और राजेश गुप्ता में से एक बनेगा। हाईकमान ने काफी मंथन के बाद दो दावेदारों के नाम का चयन किया है जिनमे से किसी एक के नाम की घोषणा 15 जनवरी को कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नए प्रदेश अध्यक्ष पर राय जानने के लिए दिल्ली में सगठन मंत्री रामलाल के नेतृत्व में बैठक हुई जिसमे भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन और पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने भाग लिया।

भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने राजेश गुप्ता को अगला अध्यक्ष बनाने की सिफारिश की जबकि सतिंदर सिंह के नाम के लिए खेर, धवन और जैन ने दबाव बनाया। ऐसे में पार्टी ने इन दोनो का नाम अंतिम सूची में रखी लिया है। इसके साथ ही हाईकमान इस संभावना में भी चर्चा कर रही है कि कहीं इन दोनो में किसी एक की घोषणा होने पर सीनियर नेताओं की गुटबाजी और ज्यादा न बढ़ जाए।
विज्ञापन


अभी हाल ही में पार्टी ने शहर का मेयर चुनाव जीता है। बैठक में सांसद किरण खेर ने सतिंदर सिंह का खुलकर समर्थन किया। मालूम हो कि उक्त दोनो के अलावा आशा जसवाल और प्रदीप शर्मा भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल थे। मालूम को भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन का कार्यकाल भी 15 जनवरी को पूरा हो रहा है। उन्हें अध्यक्ष बने हुए छह साल हो गए हैं।

विरोधी गुट की ओर से दलील दी गई कि मेयर की कुर्सी पर टंडन गुट के अरुण सूद बैठ गए हैं, ऐसे में अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर विरोधी गुट की बात मानी जाए। इसलिए नए अध्यक्ष पद के लिए घमासान मच गया है।

पहले यह तय हुआ था कि वीरवार को नए अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी, लेकिन अब मामला 15 जनवरी तक टाल दिया गया है।

मेयर चुनाव से पहले सतिंदर सिंह को अध्यक्ष की दौड़ से बाहर करने में टंडन गुट कामयाब हो गया था लेकिन अब मेयर चुनाव के बाद सांसद किरण खेर के हस्ताक्षेप के बाद एक बार फिर से सतिंदर सिंह का नाम प्रबल दावेदार में आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें