टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे यंगस्टर्स क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ और वाईएमसीए क्रिकेट अकादमी के बीच टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच नागेश क्रिकेट अकादमी और सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी के बीच सुबह 6:30 बजे आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड डेराबस्सी में होगा। फाइनल मैच दोपहर 1 बजे टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेला जाएगा और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 6 बजे होगा। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष लतिका शर्मा ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शाम छह बजे टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।