शहर की सफाई व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। नगर निगम की लाख कोशिशों के बावजूद कई इलाकों में खुले में कचरा फेंका जा रहा है, जहां पशु इसे कुरेदते रहते हैं और बीमारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है।
अब नगर निगम का कहना है कि 100 गार्बेज बिन्स तैयार करवा लिए हैं, जिसे नए साल में नियत स्थानों पर रख दिया जाएगा।
नगर निगम की ओर से सेक्टरों से गार्बेज बिन्स रखवाए गए हैं। इसके बावजूद कई जगहों पर इसकी कमी है। ऐसे में लोग घरों के आसपास ही कचरा फेंक देते हैं।
सेक्टर-17, राजीव कालोनी सहित आसपास के इलाकों में घूमते लावारिस पशु अक्सर कचरे को इधर-उधर बिखेर देते हैं।
कुछ जगहों पर छोटे नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट फेंक दिए जाते हैं, लेकिन न तो इन्हें कोई रोकने वाला है और न ही इसके निष्तारण के माकूल इंतजाम किए गए हैं।