चंडीगढ़ में सफाई को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों का यही रवैया रहा तो इस बार स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 20 में भी शहर के आने की उम्मीद नहीं है। सफाई कर्मचारी प्रतिदिन पत्तों को इकट्ठा करके ले जाने के स्थान पर जला रहे हैं। इससे प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सेक्टर 17 में पेट्रोल पंप के पास में ही सफाई कर्मचारियों ने कचरे में आग लगा दी।
लोगों ने जब सफाई कर्मी को रोकना चाहा तो उसने अनसुना करते हुए कचरे को आगे लगा दी। इसी प्रकार सेक्टर 23 में चौक के पास भी कर्मचारियों ने कचरे में आग लगा दी थी। समाजसेवी एलआर बुधानिया का कहना है कि जब किसी कर्मचारी को आग लगाने के लिए मना करो तो वह झगड़ने को तैयार हो जाता है। ऐसे में सफाईकर्मियों को मना करना ही बंद कर दिया है।