फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन 15 को

Sun, 10 Nov 2013 01:00 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर आगामी 15 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। संत बाबा अवतार सिंह धूलकोट वालों की देखरेख में गुरुद्वारा तालमेल कमेटी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकाले जा रहे नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे करेंगे।
विज्ञापन


तालमेल कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर सिंह सोंधी और उपप्रधान महिंदर सिंह सैनी ने बताया कि नगर कीर्तन मोहाली गांव स्थित गुरुद्वारा गोबिंदसर साहिब से शुरू होकर मोहाली गांव से फेज-1 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, डीसी आफिस, फ्रैंको लाइट प्वाइंट, डिप्लास्ट चौक, मदनपुरा चौक, 3-5 लाइट प्वाइंट, गुरुद्वारा साचा धन साहिब, फेज-7 चावला चौक, फेज-8 मुख्य लाइट प्वाइंट से होता हुआ गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, फेज-9, पीसीए लाइट प्वाइंट, सिल्वी पार्क से होकर गुरुद्वारा साहिब फेज-11 में संपन्न होगा।
विज्ञापन


नगर कीर्तन में स्कूलों के बच्चे,  गतका पार्टीयां, कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। संगत द्वारा जगह-जगह पर नगर कीर्तन के स्वागत के लिए लंगर लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें