गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर आगामी 15 नवंबर को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। संत बाबा अवतार सिंह धूलकोट वालों की देखरेख में गुरुद्वारा तालमेल कमेटी द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में निकाले जा रहे नगर कीर्तन की अगुवाई पंज प्यारे करेंगे।
तालमेल कमेटी के चेयरमैन जोगिंदर सिंह सोंधी और उपप्रधान महिंदर सिंह सैनी ने बताया कि नगर कीर्तन मोहाली गांव स्थित गुरुद्वारा गोबिंदसर साहिब से शुरू होकर मोहाली गांव से फेज-1 स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा, डीसी आफिस, फ्रैंको लाइट प्वाइंट, डिप्लास्ट चौक, मदनपुरा चौक, 3-5 लाइट प्वाइंट, गुरुद्वारा साचा धन साहिब, फेज-7 चावला चौक, फेज-8 मुख्य लाइट प्वाइंट से होता हुआ गुरुद्वारा श्री अंब साहिब, फेज-9, पीसीए लाइट प्वाइंट, सिल्वी पार्क से होकर गुरुद्वारा साहिब फेज-11 में संपन्न होगा।
नगर कीर्तन में स्कूलों के बच्चे, गतका पार्टीयां, कीर्तन मंडलियां भाग लेंगी। संगत द्वारा जगह-जगह पर नगर कीर्तन के स्वागत के लिए लंगर लगाए जाएंगे।