फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नगर कीर्तन श्री हरिमंदिर साहिब से डेरा बाबा नानक के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। नवम पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत के 350वें वर्ष के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा धोबड़ी साहिब असम से प्रारंभ हुआ शहीदी नगर कीर्तन विभिन्न पड़ाव से होता हुआ श्री हरिमंदिर साहिब से अपने अगले पड़ाव गुरुद्वारा डेरा बाबा नानक जिला गुरदासपुर के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी सहित कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। श्री अकाल तख्त साहिब से जयकारों और नगाड़ों की गूंज के बीच अरदास के उपरांत, श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी ज्ञानी केवल सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन स्वरूप पालकी साहिब में सुशोभित किया।
विज्ञापन

रवानगी के अवसर पर उपस्थित एसजीपीसी के प्रधान एडवोकेट धामी ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की शहादत की 350वीं शताब्दी को समर्पित इस नगर कीर्तन का जहां सिख समुदाय ने भरपूर स्वागत किया । वहीं अन्य धर्मों के लोगों ने भी गुरु साहिब के प्रति श्रद्धा प्रकट की है। इस अवसर पर बाबा गुरदेव सिंह कुल्ली वाले, बाबा नाहर सिंह साध, गुरप्रीत सिंह झब्बर, सदस्य राजिंदर सिंह मेहता, सुरजीत सिंह भिट्टेवड्ड, अमरजीत सिंह बंडाला, सतबीर सिंह धामी, सचिव प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह काहलवां, अतिरिक्त सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन





— पंकज शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें