फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिसमिस सिपाही गिरफ्तार, नाभा जेल ब्रेक के लिए किया था पुलिस की वर्दी और पगड़ियों का प्रबंध

Sun, 31 Dec 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पटियाला पुलिस ने नाभा जेल ब्रेक केस में वांटेड पंजाब पुलिस के डिसमिस सिपाही मनजिंदर सिंह निवासी गांव पलासोर को अमृतसर के जंडियाला गुरु से शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे आर्गेनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट इंटेलीजेंस विंग पंजाब चंडीगढ़ के इनपुट पर गिरफ्तार किया गया। मनजिंदर ने ही नाभा जेल ब्रेक करने वाले आरोपियों को पंजाब पुलिस की वर्दियों और पगड़ियों की व्यवस्था की थी। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली नाभा में केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एसएसपी डा. एस भूपति ने बताया कि नाभा जेल ब्रेक केस में मुख्य साजिश कर्ता प्रेम सिंह उर्फ प्रेमा लाहौरिया  निवासी गांव छिडना थाना घरिंडा का परिवार लंबे समय से मिठू बस्ती जालंधर में रह रहा है। मनजिंदर सिंह उसका  रिश्तेदार है। प्रेमा लाहौरिया की घरिंडा के नजदीक खेतीबाड़ी योग्य जमीन है जिसकी ठेके पर मनजिंदर सिंह बुवाई कर रहा था। इस नाते प्रेमा लाहौरिया का मनजिंदर सिंह के पुराने घर गांव पलासोर में आना-जाना हो गया, जिससे दोनों में काफी नजदीकियां आ गई थीं।

डिसमिस सिपाही के नाते लाहौरिया ने मनजिंदर को मिलाया
मनजिंदर सिंह पंजाब पुलिस में था और उसे किसी मामले में डिसमिस कर दिया गया। इसलिए जब प्रेमा सिंह लाहौरिया ने बाकी साथियों के साथ मिलकर नाभा जेल ब्रेक की साजिश रची, तो उन्होंने मनजिंदर सिंह को  साथ ले लिया। मनजिंदर सिंह ने ही नाभा जेल ब्रेक करने वाले आरोपियों के लिए पंजाब पुलिस की वर्दियों और पगड़ियों का प्रबंध किया था। डिसमिस सिपाही के खिलाफ थाना कोतवाली नाभा में केस दर्ज करके उससे मामले में गहनता के साथ पूछताछ शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें