फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देवर-भाभी की रहस्यमय मौत, कमरे में मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 के गांव बुटेरला में देवर-भाभी की संदिग्ध व रहस्यमय परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान नगमा (32) और मुरसलीन (24) के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घटना मकान नंबर 30/1 में वीरवार को घटी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगमा के पति फरमान इन दिनों उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मकान निर्माण कार्य के सिलसिले में गए हुए थे। नगमा और उसका छोटा देवर मुरसलीन बुटेरला स्थित मकान में रह रहे थे। वीरवार को दोनों को गांव जाने की भी तैयारी थी। सेक्टर 39 थाना प्रभारी राम दयाल का कहना है शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

परिजनों के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे फरमान की पत्नी नगमा से फोन पर बातचीत हुई थी। फरमान ने पुलिस को बताया कि उस दौरान सबकुछ सामान्य था और नगमा ने घर में सबकुछ ठीकठाक व राजी-खुशी बताया था। वीरवार दोपहर करीब 1:30 बजे परिवार को घटना की जानकारी मिली। नगमा के चार साल के बेटे ने पिता को वीडियो कॉल कर बताया कि चाचा अजीब तरीके से लटके हुए हैं। यह सुनते ही फरमान ने पास में रहने वाले चचेरे भाई को तुरंत घर भेजा। चचेरे भाई ने पुलिस को बताया कि जब वह घर पहुंचा तो नगमा बिस्तर पर पड़ी मिली जबकि मुरसलीन कमरे की छत में लगे हुक से फंदे पर लटका हुआ था। उसने तुरंत मुरसलीन को फंदे से नीचे उतारा। उसके अनुसार उस समय मुरसलीन की हल्की सांसें चल रही थीं। इसके बाद दोनों को तत्काल जीएमएसएच-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम मौके पर पहुंची। थाना सेक्टर-39 के एसएचओ भी घटनास्थल
विज्ञापन

पर पहुंचे। मोबाइल फॉरेंसिक टीम (एमएफटी) ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं महिला की हत्या करने के बाद युवक ने आत्महत्या तो नहीं की, या फिर पहले महिला ने आत्महत्या की और बाद में युवक ने फंदा लगा लिया।
पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। नगमा के दो छोटे बच्चे हैं। एक चार साल का बेटा और तीन साल की बेटी है। जबकि मुरसलीन अविवाहित था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें