फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रखा पहला रोजा, कोरोना से मुक्ति की मांगी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। बुधवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोजा रखा। तड़के सहरी के बाद लोगों ने पूरे दिन बिना कुछ खाए-पिए अल्लाह की इबादत की और पांचों वक्त की नमाज पढ़ी। इस दौरान कोरोना से मुक्ति की दुआ की गई। ज्यादातर लोगों ने कोविड के दिशानिर्देशों का पालन किया और घर पर ही अल्लाह की इबादत की। साथ ही रात को तरावीह की नमाज भी पढ़ी।
विज्ञापन

सेक्टर-26 के जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद अनस कासमी ने कहा कि यह पूरा महीना रहमतों वाला है। इसी महीने अल्लाह ने कुरान शरीफ को नाजिल किया था। यह पाक महीना हमें नेकी की राह पर चलने की शिक्षा देता है। मनीमाजरा शाही मस्जिद के मौलाना इमरान ने कहा कि इस महीने एक नेकी के बदले 70 नेकियां मिलती हैं। ऐसे में लोगों को दिल खोलकर दान करना चाहिए। जरूरतमंदों की हर संभव मदद करें। रोजा रखें और तरावीह की नमाज जरूर पढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें