फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विकास नगर में मस्जिद तोड़ने की सूचना पर मुस्लिम समुदाय में रोष, ज्ञापन सौंपा

Thu, 22 May 2025 01:57 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। विकास नगर में मस्जिद तोड़ने की सूचना पर लोगों में रोष है। इसके चलते इकट्ठे होकर विरोध जताया। मस्जिद के प्रधान मोहद इरफान के नेतृत्व में मस्जिद के पास सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और विरोध जताया। समुदाय के प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान एरिया पार्षद मनोज सोनकार को भी मांग पत्र देकर मस्जिद तोड़ने की कार्रवाई को रुकवाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

इसके चलते बुधवार तक विकास नगर की मस्जिद पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई को रोक दिया गया है। हालांकि बुधवार सुबह ही ऐसी कार्रवाई को अंजाम देने के लिए भारी मात्रा में रिजर्व फोर्स मौली जागरां थाने के बाहर आकर जमा हो गई थी।
विकास नगर मस्जिद के प्रधान मोहद इरफान ने कहा कि मस्जिद तोड़ने की सूचना उन्हें मंगलवार को पता चली, मंगलवार को नगर निगम की टीम और पुलिस ने आकर उनको चेतावनी देकर मस्जिद के अंदर धार्मिक पुस्तकों और कीमती सामान हटा लेने के लिए कहा था। उनका कहना है कि मस्जिद को एमसी द्वारा ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने एरिया पार्षद को ज्ञापन सौंपकर निवेदन किया कि इस कार्रवाई को रोका जाए। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय प्रतिनिधि अब्दुल हामिद, इसरार अहमद, नसीर अहमद, मरगूब सलमानी, इलियास खान, इसराइल अहमद, सलीस अहमद, दिलशाद अहमद, मोहम्मद नदीम, साजिद अहमद के साथ विकास नगर मुस्लिम समुदाय के अन्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें