केरल के प्रोड्यूसर प्रथेश पानिकर की पंजाबी फिल्म इश्क अवल्ला का बुधवार सेक्टर-27 स्थित प्रेस क्लब में म्यूजिक लांच किया गया।
फिल्म लव स्टोरी पर आधारित है। इस फिल्म से मिलन शर्मा डेब्यू करने जा रहे हैं। रीस्टार फिल्म प्रोडक्शन के बैनर के तले बन रही इस फिल्म को राजू श्रेष्ठ ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में नायिका श्वेता ग्रोवर होंगी। इश्क अवल्ला में कुल पांच गाने हैं।
टाइटिल ट्रैक रूप कुमार राठौड़ ने गाया है। इसमें एक आइटम सांग भी है। म्यूजिक दिया है हर्ष शर्मा और संगीत है ज्ञान सिंह हंस का। यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज होगी।
इसकी शूटिंग कुरुक्षेत्र, गुजरात, केरला और चंडीगढ़ में की गई है। फिल्म के हीरो मिलन शर्मा ने इससे पहले राजस्थानी फिल्म में नजर आए थे। इसके अलावा वह सीरियल में भी काम कर चुके हैं।