फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक शाम अमन के नाम’, चंडीगढ़ में जुटेंगे नामी कवि और शायर

Wed, 13 Apr 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मुशायरा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
15 अप्रैल को चंडीगढ़ में देश भर के नामी कवि और शायर जुटेंगे। ‘एक शाम अमन के नाम’ मुशायरा आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन अभ्युदय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था और यूटी के कल्चरल डिपार्टमेंट मिलकर रहा है। यह सम्मेलन 15 अप्रैल को सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में शाम 6:30 बजे से होगा।
विज्ञापन


इसमें पद्मभूषण डॉ. गोपाल दास ‘नीरज’ और हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा समेत देश के कई जाने-माने कवि और शायर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि होंगे।

बुधवार को यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में संस्था की महासचिव और कवियत्री सविता अनीस ने बताया कि यह पहला मौका है जब चंडीगढ़ में इस स्तर का मुशायरा आयोजित किया जा रहा है। इसमें हिंदी, उर्दू और पंजाबी के प्रसिद्घ रचनाकार अपने कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन


इनमें गोरखपुर से डॉ. कलीम केसर, लखनऊ से शशांक प्रभाकर, जयपुर से बनाज कुमार बनाज, मेरठ से डॉ. पापुलर मेरठी, देवबंद से डॉ. नदीम शाद, रुड़की से अल्तमश अब्बास, गाजियाबाद से डॉ. रमा सिंह शामिल होंगे। इनके अलावा चंडीगढ़ से शम्स तबरेजी, नवीन नीर, पंजाब से फयाज फारूखी, पटियाला से महक भारती भी अपनी रचनाएं पेश करेंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें