फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पैरोल के बाद सरेंडर न करने वाला बुजुर्ग महिला का हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35डी में वर्ष 2014 में बुजुर्ग महिला के हाथ-पैर बांधकर बाथरूम में बेरहमी से हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए गए हत्यारोपी को पीओ सेल ने शनिवार को जयपुर से गिरफ्तार किया। उसे ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सजायाफ्ता कैदी ने पैरोल मिलने के बाद मॉडल जेल में सरेंडर नहीं किया था और वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिहार के मधुबनी जिले के गांव सुजाैल निवासी आरोपी देविंद्र कुमार सेक्टर-35डी में अमृतपाल नाम के व्यक्ति के घर पर नौकर था। 15 नवंबर 2014 को घर के मालिक की बुजुर्ग माता नीलम सैनी की बाथरूम में हाथ-पैर बांधकर हत्या करने के बाद वह चोरी कर फरार हो गया था। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने आरोपी को सबूतों व गवाहों के बयानों पर आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

सजा मिलने के बाद कोर्ट के आदेशों पर आरोपी को 8 सितंबर 2023 को पैरोल पर रिहा किया था और 7 अक्तूबर 2023 को उसे पैरोल खत्म होते ही वापस जेल में रिपोर्ट करनी थी। लेकिन पैरोल खत्म होने के बाद आरोपी ने मॉडल जेल बुड़ेल में सरेंडर नहीं किया। आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेशों पर पीओ का मामला दर्ज किया गया। ऐसे में पिछले कुछ महीने से पीओ और समन स्टाफ की टीम पीछा कर रही थी। टीम ने उसके पते पर छापेमारी के साथ जिला मधुबनी बिहार सहित अन्य कई जगहों पर छापेमारी की। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी हरियाणा के बहादुरगढ़ में रह रहा है और उसने अपना नाम बदलकर भुजंग मंडल रख लिया है। टीम ने बहादुरगढ़ ट्रांसपोर्ट एरिया में छापेमारी कर तलाशी ली और यहां करीब 200-250 लोगों को आरोपी का फोटो दिखाकर उसके बारे में जानकारी जुटाई। तलाशी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद जांच टीमों ने करीब 100 नंबरों की सीडीआर निकाली और टीम दिल्ली में उसके संदिग्ध ठिकानों पर पहुंची। जांच टीम को पता चला कि आरोपी बस से जयपुर भाग गया है। इसके बाद जांच टीम जयपुर में पहुंची और यहां उसकी तस्वीर ऑटो रिक्शा चालक और बस चालकों को दिखाई और आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें