फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: डेराबस्सी में विवाहिता की हत्या, दोस्त के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। सुखमनी कॉलेज के नजदीक एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 27 वर्षीय महिला का शव कब्जे में लेकर उसके दोस्त कुलदीप नेगी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मृतका बलटाना की रहने वाली थी। उसका अपने पति से विवाद चल रहा था। थाना प्रमुख सहायक इंस्पेक्टर जसकंवल सिंह सेखों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले कुलदीप नेगी उर्फ तरुण और नरेश ठाकुर सुखमनी कॉलेज के नजदीक सरस्वती विहार में किराए पर रहते हैं। नरेश ठाकुर चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित एक होटल में मैनेजर है। नरेश ठाकुर ने पुलिस को सूचना दी कि बीती रात करीब 9.45 बजे वह ड्यूटी से लौटा तो कुलदीप नेगी के कपड़े खून से सने थे। पूछने पर उसने बताया कि बीती रात करीब ढाई बजे उसकी महिला मित्र मिलने आई थी। महिला से उसका विवाद हो गया था और गुस्से में आकर उसने चाकू और पेचकस मारकर हत्या कर दी। नरेश ठाकुर ने इस बारे में सबसे पहले होटल मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी। वह कुलदीप नेगी को कमरे में छोड़कर थाने आ गया। जब वह पुलिस के साथ कमरे पर पहुंचा तो कुलदीप नेगी फरार हो गया था। वहीं, खून से लथपथ महिला का शव कमरे में कूलर के पीछे पड़ा था। मृतका के शरीर पर चाकुओं और पेचकस से कई वार किए गए थे। पुलिस ने महिला का पर्स भी बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुलदीप नेगी आजकल काम की तलाश कर रहा था। इससे पहले वह नरेश ठाकुर के साथ उसके होटल में कुक की नौकरी कर रहा था। जिसे वह छोड़ चुका था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मृतका निजी काम करती थी। वह अपने दो बच्चों को घर पर छोड़कर रात में काम पर जाया करती थी। पुलिस ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त पेचकस और चाकू बरामद कर लिया गया है। कुलदीप नेगी की तलाश जारी है। वहीं, पुलिस नरेश ठाकुर से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें