फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो लोगों की हत्या से दशहत

Tue, 11 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, खरड़(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़ के गांव नया शहर बडाला में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। दोनों मृतक दूर के रिश्ते में चाचा भतीजे लगते थे। पुलिस ने मृतक के भतीजे सतनाम सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


साथ ही 12 लोगों को राउंडअप किया है। राउंडअप किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। खरड़ के डीएसपी राजमलविंदर सिंह का दावा है कि जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, जसविंदर सिंह (43) हलवाई का काम करता था। वह रविवार रात गांव दाऊं माजरा गया था। जब वह रात को बाइक से घर आ रहा था। इस दौरान घरवालों को सूचना मिली कि वह रंधावा रोड स्थित खेतों में घायल अवस्था में पड़ा है।
विज्ञापन


घरवालों ने मौके पर पहुंचकर उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खरड़ पहुंचाया। तभी पता चला कि जिस जगह जसविंदर पड़ा था। उससे कुछ दूरी पर रेल पटरी पर लखबीर सिंह लखी (24) बुरी तरह जख्मी हालत में पड़ा है। उसके शरीर पर गहरी चोटें थीं।

देखने में ऐसे लग रहा था मानो वह रेल के नीचे आया गया हो। मौके पर पहुंचकर रेलवे पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई पहुंचते ही दोनों की मौत हो गई।

इस मौके पर थाना सदर के एसएच मनजीत सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में जो भी आरोपी होगा उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें