चंडीगढ़।
लोकसभा चुनाव और लगी आचार संहिता को लेकर चंडीगढ़ पुलिस ने कमर कसी हुई है। हाल में ऑपरेशन सेल की टीम ने एक एक्टिवा चोरी के आरोप में एक आरोपी को पकड़ा है, जो चंडीगढ़ नगर निगम में ठेका कर्मी था। उसकी ड्यूटी मक्खन माजरा में ट्यूबवेल ऑपरेटर के तौर पर थी। 27 वर्षीय आरोपी मोहित गोसैन सेक्टर-29ए में का निवासी है।पुलिस का कहना है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकाॅर्ड है। उस पर दो मामले दर्ज हैं। इनमें इंडस्ट्रियल एरिया थाने में दर्ज यौन शोषण और सेक्टर-26 थाने में दर्ज घर में घुस चोरी का मामला शामिल है। उसके कब्जे से पुलिस ने पंजाब नंबर का चोरी किया एक्टिवा और चाबी बरामद की है। इस चोरी के सिलसिले में बीते 25 मार्च को एक एफआईआर मौलीजागरां थाने में दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता गुरदेव नगर, जीरकपुर की सोनिका शर्मा थी। उन्होंने अपना एक्टिवा जंगल बार, कलाग्राम की रेलवे कॉलोनी में खड़ा किया था। बीते 25 मार्च को ही यह चोरी हो गया था। पुलिस ने मोहित को सेक्टर-29 ए के साई बाबा मंदिर के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक्टिवा भी बरामद किया।