फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोविंदपुरा की गली में शाम को लगी रेहड़ी-फड़ियों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। मनीमाजरा के बाजारों की सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम की ओर से कार्रवाई करने के बाद अब रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों ने शाम को अंदर की गलियों में भी अतिक्रमण करना शुरू कर दिया था। ऐसे ही हालत गोविंदपुरा की एक गली में देखने को मिले। गोविंदपुरा की इस घुमाकैंची वाली गली में शाम होते ही फलों और सब्जी वाले अपनी रेहड़ी फड़ी लगाकर पूरी गली में अतिक्रमण कर लेते थे। इस कारण लोगों का गली से पैदल तक निकलना भी मुश्किल हो जाता था। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की टीम ने एनफोर्समेंट विंग की इंचार्ज जॉइंट कमिश्नर ईशा कंबोज के निर्देश पर गली में अतिक्रमण करने वाले इन रेहड़ी-फड़ी वालों पर कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा।
विज्ञापन


इस दौरान नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते के इंस्पेक्टर वेद प्रकाश गौतम की टीम ने देर शाम 7 बजे अपनी टीम के साथ पैदल इस गली में पहुंचकर इन रेहड़ी वालों को यहां से हटाया। हालांकि बहुत से लोग अपनी रेहियां लेकर भाग गए थे। लेकिन फिर भी टीम ने 9 रेडियो को जब्त करके उनके चालान काटे। इससे लोगों को काफी राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गली में शाम को रेहडी-फड़ी वाले इस कद्र कब्जा कर लेते थे कि गली से पैदल तक निकलना मुश्किल हो जाता था। समाजसेवी प्रवीण शर्मा ने कहा कि रेहड़ी वालों की वजह से पैदल तक निकलना मुश्किल हो जाता था। वहीं इनको देखकर यहां के दुकानदार और ढाबे वाले भी अपना पूरा सामान बाहर गली में रख देते थे। वहीं, इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते की बड़ी गाड़ी नहीं पहुंच पाती है। इस कारण अतिक्रमण हटाओ दस्ते टीम को बाहर दूर अपनी गाड़ी को खड़ा करके आना पड़ता है और फिर इन लोगों पर कार्रवाई करनी पड़ती है। ऐसे में यहां से कुछ लोग भाग जाते हैं। समाजसेवी लंबरदार मनजीत सिंह बाबा का कहना है कि मनीमाजरा की गालियां और सड़कें बहुत तंग हैं। जिन पर शाम होते ही रेडियां वाले अपना कब्जा कर लेते हैं। इनको पकड़ने के लिए नगर निगम को अतिक्रमण हटाए दस्ते के पास छोटी गाड़ी होनी चाहिए। नगर निगम को बड़ी गाड़ी के साथ एक छोटी गाड़ी भी मनीमाजरा सब ऑफिस को देनी चाहिए तभी यह अतिक्रमण करने वाले लोग आसानी से पकड़ा जाएगा। क्योंकि बहुत सारी ऐसी जगह है जहां पर अतिक्रमण हटाओ दस्ते की गाड़ी पहुंच ही नहीं पाती। लेकिन उसके बाद भी यहां तैनात इंस्पेक्टर और उनकी टीम पैदल जाकर इन लोगों को पड़ती है। लेकिन नगर निगम को फायर विभाग की तरह अतिक्रमण हटाओ रास्ते को भी मनी माजरा के लिए छोटी गाड़ी उपलब्ध करवा कर देनी चाहिए। फायर विभाग के पास भी मनीमाजरा की गलियों और सड़कों के लिए छोटी गाड़ियों का इंतजाम किया हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें